शाहजहाँपुर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि टूरिस्ट एवं यात्री बसों में किसी भी स्थिति में गैस सिलेंडर अथवा ज्वलनशील पदार्थ नहीं होने चाहिए। उन्होंने सड़कों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश देते हुए नगर निगम एवं नगर निकायों को यातायात जागरूकता अभियान के तहत प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग्स लगवाने को कहा। इसके साथ ही चिन्हित किए गए ट्रामा सेंटरों की सूची सभी थानों में सर्कुलेट करने के निर्देश दिए गए, ताकि दुर्घटना की स्थिति में त्वरित उपचार सुनिश्चित किया जा सके।


जिलाधिकारी ने गन्ना लदी ट्रालियों के पीछे लाल कपड़ा और रिफ्लेक्टर अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी को *‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान के अंतर्गत बिना हेलमेट के पेट्रोल देने वाले पेट्रोल पंपों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा कटरा, रोजा, तिलहर, कांट, अल्लाहगंज एवं जलालाबाद मार्गों पर रोड सेफ्टी के तहत सफेद पेंट, साइन बोर्ड, संकेतक एवं ब्रेकर आदि कार्य प्राथमिकता पर कराने के निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने कहा कि स्लीपर बसों में केबिन पर्दे नहीं होने चाहिए तथा इसका सख्ती से अनुपालन कराया जाए। दो पहिया वाहनों पर हेलमेट और चार पहिया वाहनों पर सीट बेल्ट लगाने के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जहां-जहां रिफ्लेक्टर लगाने की आवश्यकता हो, वहां रिफ्लेक्टर लगवाने के साथ-साथ हो रही सड़क दुर्घटनाओं का मूल्यांकन कर उनके कारणों का निदान किया जाए।
उन्होंने कहा कि डिवाइडर और मोड़ों वाले स्थानों पर रिफ्लेक्टर अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। ज्वाइंट सड़कों पर टेबल टॉप, साइनेज और ब्लिंकर लगवाने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही हाईवे और सड़कों के किनारे वाहनों को खड़ा न होने देने तथा उन्हें निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, एआरटीओ सर्वेश कुमार सिंह सहित लोक निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।