गौहत्या के दोषियों को कड़ी सजा सुनाने वाली गुजरात की न्यायाधीश रिज़वाना जी ने लिया शंकराचार्य जी महाराज का आशीर्वाद।

वाराणसी गौवंश के संरक्षण हेतु एक ऐतिहासिक निर्णय सुनाते हुए गौहत्या के अपराध में संलिप्त दोषियों को कठोर कारावास की सजा देने वाली गुजरात की न्यायाधीश रिज़वाना ने उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ‘1008’ जी से भेंट कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। न्यायाधीश रिज़वाना ने अपने फैसले में गाय को मात्र एक पशु नहीं,अपितु भारतीय संस्कृति और आस्था का आधार बताकर गौरक्षा के प्रति जो प्रतिबद्धता दर्शाई है,उसकी देश भर में सराहना हो रही है।इस अवसर पर ‘परमाराध्य’ शंकराचार्य जी महाराज ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा कि न्याय के सिंहासन पर विराजमान होकर जब कोई सत्य और धर्म की रक्षा हेतु साहसिक निर्णय लेता है,तो वह राष्ट्र और संस्कृति के लिए वंदनीय होता है।आगे कहा कि आपके इस कदम से अन्य न्यायाधिशों को भी प्रेरणा मिलेगी। मुलाकात के दौरान न्यायाधीश रिज़वाना ने पूज्य शंकराचार्य जी के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।महाराज श्री ने उनके द्वारा किए गए गौसेवा के इस कार्य को पुण्यदायी बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस भेंट से सनातन धर्मावलंबियों और गौभक्तों में हर्ष की लहर है।

उक्त जानकारी शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।