चौक पुलिस द्वारा 03 करोड मुल्य (अनुमानित) के सोने के आभूषण चोरी का सफल अनावरण करते हुए शतप्रतिशत बरामदगी के साथ 05 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

वाराणसी पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं कानून एवं व्यवस्था व पुलिस आयुक्त, अपराध द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा गठित टीम सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध, प्रभारी निरीक्षक चौक कमिश्नरेट वाराणसी दिलीप कमार मिश्र व एसओजी टीम प्रभारी उ0नि0 गौरव सिंह की टीम द्वारा दिनांक 09.01.2026 को मु0अ0सं0-04/2026 धारा 305 (a) बीएनएस थाना चौक कमि० वाराणसी से सम्बन्धित पाँच नफर अभियुक्तगण 1. दीपेश चौहान पुत्र अमरनाथ चौहान निवासी ग्राम बारी गांव थाना मडियाहू जिला जौनपुर उम्र करीब 26 वर्ष 2. विकास बेनवंशी पुत्र रामदुलार बेनवंशी निवासी ग्राम मौधा थाना खानपुर जिला गाजीपुर उम्र करीब 27 वर्ष 3. शुभम विश्वकर्मा पुत्र रामदुलार विश्वकर्मा निवासी ग्राम मौधा थाना खानपुर जिला गाजीपुर उम्र करीब 27 वर्ष 4. सैनुद्दीन अंसारी पुत्र अलाउद्दीन अंसारी निवासी ग्राम मौधा थाना खानपुर जिला गाजीपुर उम्र करीब 25 वर्ष 5. तारक घोराई पुत्र गोपाल घोराई निवासी ग्राम गोपालपुर थाना दासपुर जिला पश्चिमी मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल उम्र करीब 31 वर्ष को कूड़ाखाना बेनिया थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी व कैण्ट स्टेशन मालगोदाम के पास से 20 अदद गले के छोटे बड़े हार पीली धातु, कनौती 30 जोड़ी पीली धातु, 79 अदद नथ का लर पीली धातु, 400 अदद अंगूठी पीली धातु, 69 अदद मंगलसूत्र के छोटे बड़े लाकेट पीली धातु, 11 जोड़ी बृजबाली पीली धातु, 68 अदद (34 जोड़ी) गूटी झुमका पीली धातु मय बाक्स कुल वजन 2122.00 ग्राम के साथ दिनांक 09.01.2026 को समय 08.40 बजे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में सर्किल दशाश्वमेध की पुलिस टीम में ए 4सी पी अतुल अंजान त्रिपाठी,का0 श्यामू
का० अमित कुमार,थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी की टीम में प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा,उ0नि0 पुष्कर दूबे,उ0नि0 प्रणव पाण्डेय उ0नि0 प्रकाश सिंह चौहान उ0नि0 आलोक कुमार यादव,उ0नि0 भरत पाण्डेय,हे0का0 दिलीप सिंह,का. मानवेन्द्र सिंह,का० भोलू खरवार
का0 कुँवर बहादुर सिंह,एसओजी एवं सर्विलांस की टीम में उ0नि0 गौरव कुमार सिंह (प्रभारी एसओजी) हे0का0 चन्द्रभान यादव,का. पवन कुमार तिवारी,का. मयंक त्रिपाठी,का. दिनेश कुमार,का. मनीष बघेल,का. अंकित मिश्रा,का० रमाशंकर यादव
का0 आलोक मौर्या,सर्विलांस टीम में
हे0का0 सन्तोष पासवान,का0 अश्वनी कुमार सिंह,का0 प्रशान्त तिवारी शामिल रहे। पुलिस आयुक्त कमि० वाराणसी द्वारा पुलिस बल के उत्साहवर्धन हेतु गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम को एक लाख रुपये पुरष्कार देने की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *