सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र के अमरीपुर गांव में शुक्रवार की अल सुबह ही पारिवारिक कलह से परेशान संदीप प्रजापति नामक एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ समय से घरेलू विवादों को लेकर मानसिक तनाव में था। शुक्रवार की सुबह जब परिजन काफी देर तक उसे कमरे से बाहर न आते देखे तो दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर अनहोनी के अंदेशा पर परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा जहां युवक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। मृतक की पत्नी रीता कई महीनों से एक पुत्र एवं एक पुत्री को लेकर अपने मायके में रह रही थी।मामले की जांच की जा रही है तथा परिजनों से पूछताछ कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।