मुजफ्फरनगर।
जनपद में उत्कृष्ट पुलिस कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत एवं पुलिस अधीक्षक देहात आदित्य बंसल ने थाना बुढ़ाना पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
बताया गया कि विगत दिनों थाना बुढ़ाना प्रभारी सुभाष अत्रि एवं कस्बा चौकी प्रभारी संदीप चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद शातिर अपराधी गुलजार उर्फ मामा को गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तार आरोपी पिछले 30 वर्षों से अपराध की दुनिया में सक्रिय था तथा उस पर विभिन्न राज्यों में करीब चार दर्जन मुकदमे दर्ज थे। गुलजार पर हरियाणा के पानीपत से 5,000 रुपये एवं मुजफ्फरनगर से 25,000 रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस अधिकारियों ने बुढ़ाना पुलिस टीम की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगेगा तथा पुलिस बल का मनोबल और अधिक मजबूत हुआ है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।