Rampur में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री गुलाब चन्द्र ने तहसील स्वार के ग्राम पंचायत मानुल्लापुर निवासी दिव्यांगजनों श्री वृद्धसेन एवं दिव्यांग श्रीमती ममता को ट्राईसाइकिल प्रदान की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र दिव्यांग व्यक्ति सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं से वंचित न रहे।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिव्यांगजनों से जुड़ी सभी कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से लाभ उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उन्होंने जनता दर्शन के दौरान प्राप्त अन्य जनसमस्याओं को भी गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।