आज भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी रहे डॉक्टर तनवीर के आवास पर पहुंचे और उनके परिवार से मिलकर शोक प्रकट किया।। 6 जनवरी मंगलवार के दिन डॉक्टर तनवीर की माता जी का इंतकाल हो गया था और 8 जनवरी बृहस्पति के दिन उनके तीज़े की रस्म थी, जिस पर जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार आपने पार्टी के पदाधिकारी के साथ उनके आवास पर पहुंचे।।

रामपुर नगर से निकाल कर रामपुर जनपद की चमरूआ विधानसभा के ग्राम हरदासपुर कोटरा पहुंचे, 6 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रहे मलखान सिंह सैनी, जिनका हाल ही में स्वास्थ्य खराब होने के कारण आकस्मिक निधन हो गया था, उनके आवास पर पहुंचकर उनके परिवार से भेंट कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।।

हरीश गंगवार ने कहा, भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी और प्रत्येक कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी का परिवार है और भारतीय जनता पार्टी अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य के साथ सदैव उसके सुख-दुख में खड़ी है।।

जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार के साथ जिला महामंत्री अशोक बिश्नोई, रविंद्र सिंह रवि, सतनाम सिंह, जिला उपाध्यक्ष जगपाल सिंह यादव, महेश मौर्या, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी, विकास दीक्षित, प्रदीप गुप्ता, आकाश सक्सेना, शिवम कुक्कू अरोरा, सरदार विक्रम सिंह, योगेंद्र गंगवार, सरदार सुकदेव चीमा, भव्य उप्पल, राजू सुमन, अन्नू सक्सेना, विवेक रुहेला आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।