एम डी न्यूज़ बरेली।
उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर बरेली की आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों ने मांगों के समर्थन में सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में प्रदर्शन जारी रहा। सभी संगिनियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडलायुक्त कार्यालय में सौंपा। जिलाध्यक्ष शिववती साहू ने कहा कि सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अफसर मांगों की अनदेखी कर रहे हैं। इसलिए आंदोलन करने के लिए विवश हैं। 23 दिसंबर को शासन ने वार्ता के लिए बुलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं हुई। अब आशा कार्यकर्ताओं को डराने, धमकाने, वेतन रोकने, अपमानित करने का दौर शुरू हो गया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम वेतन, ईपीएफ-ईएसआईसी, ग्रेच्युटी, लंबित प्रोत्साहन राशि, यात्रा भत्ता, मोबाइल फोन, इंटरनेट सुविधा, आयुष्मान, आभा कार्ड की बकाया राशि भुगतान करने , मृतक आश्रितों को मुआवजा देने, अवैध वसूली पर अंकुश लगाने आदि की मांग की। यहां चंपा गंगवार, जयश्री गंगवार, कमलेश, मंजू, सावित्री सहित बड़ी संख्या में आशा कर्मी मौजूद रहीं।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।