राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयंती) के अवसर पर राजकीय इंटर कालेज व राजकीय बालिका इंटर कालेज हरदोई में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वाद विवाद प्रतियोगिता, निबन्ध प्रतियोगिता तथा रैली का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

शिविर में अशोक कुमार, शिवम कश्यप और दिनेश कुमार ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो युवाओं को प्रेरित करने और एक स्वस्थ एवं लचीले समाज के निर्माण में उनकी भूमिका को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित है।

निबन्ध प्रतियोगिता में उत्कर्ष अवस्थी ने पहला स्थान, अद्रतिया कुशवाहा ने द्वितीय स्थान और शिवम पाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में सोनू यादव ने प्रथम स्थान और अद्रतिय कुशवाहा व राम सुनीत कुशवाहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर राजकीय इंटर कालेज के श्याम नारायण यादव, अंजली सिंह, ममता राणा, पर्ताक्षी मिश्रा, स्वांति चंदेल, अजय कुमार शुक्ला और राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या सुमन देवी, प्रिया पाण्डेय, स्मिता प्रतियूषा सिंह सहित अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

रिपोर्ट -पंकज राजपूत

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed