डॉक्टर लियाकत अली को डॉक्टर काउंट सीजर मैटी की 217 वीं जयंती परकाउंट सीजर मैटी स्मृति सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया

वाराणसी =इंडियन इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल काउंसिल नई दिल्ली के 44वें स्थापना दिवस पर डाक्टर काउंट सीजर मैटी के 217 वीं जयंती पर डाक्टर लियाकत अली को डॉक्टर काउंट सीजर मैटी स्मृति सम्मान पत्र से इंडियन इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल काउंसिल नई दिल्ली के डाक्टर एस के वर्मा ने सम्मानित करते हुए कहा कि आप को इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सा के विकास, प्रचार प्रसार उन्नयन एवं अनुसंधान में महान योगदान के लिए आपको यह सम्मान प्रदान किया जाता है इस मौके पर डॉक्टर एसके वर्मा ने कहा कि हम हमेशा अपने इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सकों को सम्मानित करते हैं इलेक्ट्रो होम्योपैथी 114 प्लांट पर आधारित है जिसमें तमाम एसेंस तैयार होते हैं और उसे जटिल एवं आसाध्य रोगियों का उपचार किया जाता है। पांच इलेक्ट्रिक सिटी है जिसमें व्हाइट इलेक्ट्रिक सिटी, ग्रीन इलेक्ट्रिक सिटी, ब्लू इलेक्ट्रिक सिटी, रेड इलेक्ट्रिसिटी, व्हाइट इलेक्ट्रिक सिटी से हम सूरज की किरणों से प्राप्त करते हैं। इन्हीं दवाओं के माध्यम से मरीज के रस रक्त और पित्त से संबंधित रोगों का इलाज करते है। हमारी दवाएं विष रहित होती हैं। डाक्टर एस के वर्मा ने डाक्टर लियाकत अली को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *