****शोएब की रिपोर्ट चन्दौली**चंदौली: जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुग़लसराय )पर उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई, जिस समय सूचना मिली कि 12309 राजेंद्र नगर से नई दिल्ली जा रही 1 तेजस राजधानी एक्सप्रेस में बम रखा है। इस संवेदनशील जानकारी के मिलते ही रेलवे प्रशासन, आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस में हड़कंप मच गया। ट्रेन जैसे ही डीडीयू जंक्शन पहुंची, पूरे प्लेटफार्म को खाली कराकर सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।सुरक्षा के मद्देनजर बम डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीएस) और डॉग स्क्वॉड को तत्काल मौके पर बुलाया गया। लगभग डेढ़ घंटे तक चले सघन तलाशी अभियान के बाद ट्रेन के हर एक कोच, शौचालय, लगेज रैक और संदिग्ध कोनों की बारीकी से जांच की गई। यात्रियों को सुरक्षा कारणों से ट्रेन के भीतर ही रहने के निर्देश दिए गए। स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और प्लेटफार्म पर भी चौकसी बढ़ा दी गई। ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके।करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत और बारीकी से की गई जांच के बाद सुरक्षा एजेंसियों को कोई भी संदिग्ध वस्तु प्राप्त नहीं हुई। बम की सूचना पूरी तरह से अफवाह और निराधार पाई गई। इसके बाद रेल प्रशासन और सुरक्षा अधिकारियों ने राहत की सांस ली। आवश्यक औपचारिकताएं और सुरक्षा क्लीयरेंस मिलने के बाद राजधानी एक्सप्रेस को जंक्शन से नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया।इस पूरे घटनाक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी डीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह सहित आरपीएफ और जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर डटे रहे। क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता, इसलिए हर सूचना पर गंभीरता से कार्रवाई की जाती है।फिलहाल पुलिस और खुफिया विभाग यह पता लगाने में जुट गया है कि यह फर्जी सूचना कहाँ से आई और इसके पीछे किसका हाथ था। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *