रिपोर्ट- ओम प्रकाश साहू।त्रिवेदीगंज, बाराबंकी।


मकनपुर (बाराबंकी)- खबर है बाराबंकी जनपद के त्रिवेदीगंज ब्लाक के मकनपुर गांव से। बता दें की यहां तकरीबन छह महीने से खराब पड़ी सोलर लाइट से लोग परेशान हैं। जानकारी के मुताबिक गांव के ही दुर्गा माता मंदिर परिसर में कुछ महिने पहने बाराबंकी के सांसद द्वारा मंदिर परिसर में सोलर पैनल लगवाया गया था। लेकिन मात्र कुछ ही हफ्तों के भीतर यह सोलर लाइट ठप्प हो गयी। लेकिन अभी तक प्रशासन का कोई भी अधिकारी इसकी सुध नहीं ले रहा है।
ग्रामीणो ने बताया कि- यह सोलर लाइट माननीय सांसद द्वारा सांसद निधि से लगवाया गया था।यह मंदिर के मुख्य परिसर में लगा हुआ है। लेकिन कुछ ही दिनों बाद यह जलना बंद हो गया। जिससे मंदिर प्रांगण में रात होते ही अंधेरा हो जाता है। इसी से पुरे मंदिर परिसर में उजाला होता था। लेकिन इस समय इसके खराब होने से हमें मंदिर आने-जाने में दिक्कत होती है। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कोई भी अराजक तत्व मंदिर को नुक्सान पंहुचा सकते हैं।
ग्रामीणों ने आगे कहा कि- इसके लिए हमने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी तीन से चार बार शिकायत की लेकिन अधिकारी अपनी फर्जी रिपोर्ट लगाकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। इससे हमें मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी विश्वास नहीं रहा। स्थानीय प्रशासन भी कर रहा अनदेखी। ग्राम प्रधान से लेकर ग्राम सचिव भी नहीं लेते इसकी सुध।
मिली जानकारी के मुताबिक मामले की गहन जांच होनी चाहिए। क्या प्रशासन का ये नियम हो गया है कि जब कोई घटना घट जायेगी तभी वह उठेंगे।इस तरह की लापरवाही को लेकर डीएम बाराबंकी, एसडीएम हैदरगढ़ मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कानूनी कार्रवाई कर दोषी अफसरों को के खिलाफ एक्शन ले। जिससे कानून व्यवस्था को मजबूती मिले।
