जनपद रामपुर दिनांक 19.01.2026 ।
पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा स्थानीय अभिसूचना इकाई का वार्षिक निरीक्षण-
एम डी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ न्यूज़
जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट
आज दिनांक 19.01.2026 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा स्थानीय अभिसूचना इकाई का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान इकाई में अभिलेखों, सूचना संकलन प्रणाली, गोपनीयता के मानकों तथा कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की गई ।
पुलिस अधीक्षक,रामपुर द्वारा अभिसूचना संकलन को और अधिक प्रभावी, समयबद्ध एवं सटीक बनाए जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

