पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा थाना थाना गंज का किया गया निरीक्षण ।
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
आज दिनांक 19.01.2026 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा थाना गंज का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय पर बने अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, मालखानाw रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, फ्लाई शीट आदि एवं उनके रख रखाव, साफ-सफाई, उनमें अंकित की जाने वाली प्रविष्टयों को चैक किया गया । साथ ही थाना परिसर मे बने कार्यालय, मालखाना, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केन्द्र, साईबर सेल आदि की साफ- सफाई को लेकर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । निरीक्षण उपरांत पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा उपस्थित चौकीदारों को शीत ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए कंबलों का वितरण किया गया । इस दौरान चौकीदारों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें जनसुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सतर्कता एवं निष्ठा के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *