अयोध्या, राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल महोदया द्वारा डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्व विद्यालय, अयोध्या के सहायक आचार्य डॉ. कपिल राणा द्वारा लिखित पुस्तक ‘ओजस्वी क्वेश्चन बैंक’ का अवलोकन किया गया। माननीय राज्यपाल महोदया ने पुस्तक की विषयवस्तु, शैक्षणिक उपयोगिता एवं प्रस्तुति की सराहना करते हुए लेखक को निरंतर लेखन कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डीन प्रो. आशुतोष सिन्हा, शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक प्रो एस एस मिश्र , डॉ. मनीष सिंह, डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्व विद्यालय के कुलसचिव श्री विजेन्द्र सिंह , वित्त अधिकारी श्री पूर्णेंदु शुक्ल सहित विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। माननीय राज्यपाल महोदया पुस्तक की एक प्रति राजभवन अपने साथ ले गईंयह अवसर विश्वविद्यालय एवं शैक्षणिक जगत के लिए गौरवपूर्ण रहा।
रिपोटर। अफसार खान

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *