गोंडा- गौरा विधानसभा में विश्व हिंदू परिषद के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर खंड छपिया स्थित राजा मैरिज मैदान, जनपद गोंडा में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री श्री गजेन्द्र (भाई साहब) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में सनातन संस्कृति की रक्षा, हिंदू समाज की एकता एवं राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में कटरा कुटी धाम, अयोध्या के महंत आचार्य श्री चिन्मयानन्द जी महाराज, श्री महेश तिवारी (गोंडा, बजरंग दल), श्री भुवनेश्वर दत्त शास्त्री एवं श्री दर्शन स्वामी जी (छपिया मंदिर) ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सनातन धर्म के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

क्षेत्रीय विधायक मा० श्री प्रभात कुमार वर्मा द्वारा सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विभाग प्रचारक श्री प्रवीण कुमार , ब्लॉक प्रमुख छपिया श्री अनिल कुमार पासवान सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में सनातनी समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम श्रद्धा, अनुशासन एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *