एमडी न्यूज़ रिपोर्टर रमन शाह की खास रिपोर्ट पीड़िता का कहना है कि आरोपी रिश्ते में उसका जीजा लगता है। आरोप है कि उसने पीड़िता के साथ तीन बार दुष्कर्म किया और इसके बाद ब्लैकमेलिंग करने लगा। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसे धमकी दी कि 25 लाख रुपये नहीं देने पर वह उसे और उसके परिवार को जान से मरवाने की धमकी दे रहा है।पीड़िता का कहना है कि वह इन घटनाओं से मानसिक रूप से बेहद परेशान हो चुकी है और उसने वाराणसी पुलिस से मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए एफ़आईआर दर्ज करने की अपील की है।फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच प्रक्रिया शुरू होने की बात कही जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *