विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन होगा 19 से 24 जनवरी तक

वाराणसी :- श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन 19 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है इस महायज्ञ के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक,सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन | सोमवार को प्रातः काल कलश यात्रा का आयोजन किया गया । कलश यात्रा लहरतारा से शुरू होकर मडुवाड़ीह सकलपुरा पर समाप्त हुई। इस महायज्ञ का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना का विस्तार करना,आपसी सद्भाव,भाईचारा एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना है | यह महायज्ञ मानव जीवन में धर्म,अर्थ,काम और मोक्ष के संतुलन की भावना को जाग्रत करता है तथा समाज को नैतिक मूल्यों की ओर अग्रसर करता है | इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों का संरक्षण होता है |
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस पावन आयोजन में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर हमें अनुगृहीत करें तथा कार्यक्रम को सफल बनाएं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *