यातायात के नियमों महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ नाट्यकला अनुभाग के रंगकर्मियों ने किया (ज़रा सोचिए) नुक्कड़ नाटक से किया लोगों को जागरुक

वाराणसी=महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ नाट्य कला अनुभाग के छात्र छात्राओं ने यातयात नियमों को पालन, ट्रिपलिंग सवारी और नशे में बाइक चलाने वाले सावधान होकर हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाएं। नुक्कड़ नाटक ज़रा सोचिए के माध्यम से नए युवाओं एवं युवतियों को जनजागरूक किया।
कलाकारों में रंगकर्मी डाक्टर लियाकत अली जलज, मोहम्मद असलम शेख, रवि विश्वकर्मा, भानु प्रताप राय अनुराधा, शालिनी यादव, रंजना सोनकर शामिल रही। जबकि प्रशासन स्तर पर के के सिंह चीफ प्राक्टर उपस्थित रहे। नाट्य कला अनुभाग की डाक्टर शुभ्रा वर्मा नाट्य गुरु, प्रोफेसर अरुण जैन एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के काशी प्रांत संगठन के मंत्री अभिलाष विभाग संयोजक आकाश प्रताप सिंह, महामंत्री शिवम तिवारी इकाई अध्यक्ष आकाश मौर्य ओम शामिल रहे। कलाकारों को धन्यवाद ज्ञापन अभिलाष ने दिया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *