किया इंडिया ने न्यू एसयूवी किया सेल्टास की वाराणसी में भव्य लॉन्चिंग।

वाराणसी किया इंडिया में अपनी लोकप्रिय एसयूवी किया न्यू सेल्टास को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह लॉन्च रोहनिया स्थित कबीर किआ शोरूम पर किया गया, जहाँ नए मॉडल का औपचारिका अनावरण हुआ। इस मौके पर किया इंडिया के एरिया सेल्स मैनेजर अश्विनी श्रीवास्तव, कबीर किया डीलरशिप के मैनेजिंग डायरेक्टर सचिन तलवार सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने फीता काटकर किया न्यू सेल्टास का उ‌द्घाटन किया।
कंपनी के अनुसार, किया नया स्लोट को पहले की तुलना में और अधिक प्रीमियम, सुरक्षित और आरामदायक बनाया गया है। यह एसयूवी अब नए ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो पहले से अधिक मजबूत स्ट्रक्बर प्रदान करता है, जिससे वाहन की स्टेबिलिटी और सेफ्टी में सुधार हुआ है।
किया न्यू सेल्टास मेंः
डिज़ाइन और फीचर्स में उल्लेखनीय सुधार
ड्राइविंग एक्सपीरियंस पहले से बेहतर
पिछले मॉडल की तुलना में 95 मिमी अधिक लंबाई
केबिन स्पेस और लेगरूम बढ़ाकर 80 मिमी तक अधिक किया गया है
कंपनी के अनुसार, किआ नया सेल्टोस की एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत ₹10.99 लाख रखी गई है। डिज़ाइन, फीचर्स और कंफर्ट के लिहाज़ से यह एसयूवी अब पहले से अधिक प्रीमियम सेगमेंट में आती है।
इस अवसर पर कबीर किया मोटर्स शोरूम के डायरेक्टर सचिन तलवार , जनरल मैनेजर चंदन सिंह, सेल्स मैनेजर योगेंद्र सिंह एवं सभी कबीर किया के समस्त सेल्स स्टाफ उपस्थित थे और जनरल मैनेजर चंदन सिंह ने बताया कि नई सेल्टोस ग्राहकों को बेहतर सेफ्टी, कम्फर्ट और आधुनिक तकनीक का अनुभव देगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।