एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट एडवोकेट शैला खान के बने परिधान की रामपुर से लेकर बॉलीवुड तक धूम मच गई है।शैला खान को यह महत्वपूर्ण अवार्ड मिलने के बाद से उनकी सोशल मीडिया साइट्स पर बधाई का तांता लग गया है साथ ही रामपुर के हज़ारों लोगों ने खुशी का इज़हार किया है। बुधवार की देर शाम हुए भव्य कार्यक्रम इनक्रेडिबल इंडियन ब्रांड अवॉर्ड 2026 के दैरान बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा ज़रीन खान ने रामपुर के गरारे प्रोप्राइटर मुकारिम खां फैशन डिज़ाइनर एडवोकेट शैला खान को हिंदुस्तान के सबसे खूबसूरत डिजाइन किए गए परिधानों के लिए ट्रेडिशनल क्लोथिंग ब्रांड ऑफ द ईयर बेस्ट अवॉर्ड से नवाजा है। ज़रीन खान ने शैला को अवॉर्ड सौंप कर उनकी हौसला अफजाई करते हुए कहा कि मुझे शैला खान द्वारा डिज़ाइन किये हुए प्रतियेक ड्रेस बहुत पसंद है।जिस तरह से रामपुर की डूबती कला को शैला खान ने पहचान दिलाई है वह काबिले तारीफ और बहुत सराहनीय है।इसके लिए इनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। कार्यक्रम के दौरान शैला खान ने ज़रीन खान को अपनी यहां की बनी हुई शॉल पहनाकर कला से रूबारु कराया और रामपुर का इतिहास भी बताया। ज़रीन खान से अवॉर्ड पाकर शैला खान ने आभार प्रकट करते हुए कहा यह अवॉर्ड मेरे कारीगरों की मेहनत है और तह दिल से एक्ट्रेस ज़रीन खान का शुक्रिया किया करती हूँ कि उन्होंने रामपुर की कला को पसंद करके कारीगरों के हौसलों को बुलंद किया।साथ ही इनक्रेडिबल इंडियन ब्रांड अवार्ड (IIBA) कार्यक्रम के लिए सबका विशेष शुक्रिया अदा किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।