एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्टRampur: पशुधन को खुरपका-मुंहपका जैसे संक्रामक एवं घातक रोग से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी श्री गुलाब चन्द्र द्वारा पशुपालन विभाग की टीकाकरण टीमों एवं वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया गया।इस अवसर पर मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ० अश्वनी कुमार ने बताया कि जनपद को कुल 318987 खुराक खुरपका-मुंहपका वैक्सीन प्राप्त हो चुकी हैं। इन सभी वैक्सीन खुराकों को जनपद के समस्त ब्लॉक स्तरीय पशु चिकित्सालयों में समय से उपलब्ध करा दिया गया है, जिससे टीकाकरण अभियान को सुचारु एवं प्रभावी रूप से संचालित किया जा सके।उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभियान को सफल बनाने हेतु विभाग द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रशिक्षित पशु चिकित्सकों एवं पैरावेट स्टाफ की विशेष टीकाकरण टीमें गठित की गई हैं, जो गांव-गांव एवं पशुपालकों के द्वार पर पहुंचकर पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण करेंगी। इससे पशुपालकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी तथा अधिक से अधिक पशुओं को समय पर टीका लगाया जा सकेगा।मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ने कहा कि खुरपका-मुंहपका रोग पशुओं में तेजी से फैलने वाला रोग है, जिससे दुग्ध उत्पादन में भारी गिरावट आती है और पशुपालकों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ती है। इस रोग से बचाव का एकमात्र प्रभावी उपाय समय पर टीकाकरण है।उन्होंने जनपद के समस्त पशुपालकों से अपील की कि वे अपने-अपने पशुओं का टीकाकरण एवं ईयर टैगिंग अनिवार्य रूप से कराएं। टैगिंग के दौरान पशुपालकों के मोबाइल पर प्राप्त होने वाला ओटीपी वैक्सीनेटर को अवश्य साझा करें, जिससे पशुओं का पंजीकरण सही ढंग से किया जा सके और भविष्य में पशु स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं का लाभ मिल सके।पशुपालन विभाग द्वारा यह अभियान जनपद में पशुधन संरक्षण, पशुपालकों की आय वृद्धि एवं पशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *