लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश।मितौली कस्तूरबा गांधी विद्यालय में स्टडी टेबल किट बांटे गएः कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू और IAS मनीषा धार्वे ने किया वितरण, विद्यालय का निरीक्षण भी किया।मितौली खीरी। लखीमपुर खीरी जिलाधिकारी के निर्देश पर, बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत मितौली विकास क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्रों को स्टडी टेबल किट वितरित किए गए। मुख्य अतिथि कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू और खंड विकास अधिकारी प्रशिक्षु आईएएस, मनीषा धार्वे ने इन कीटों का वितरित किया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजन अर्चन से हुईं। खंड शिक्षा अधिकारी भगवान राव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर पूर्व प्रधान दिनेश कुमार मास्टर, विद्यालय की प्रभारी वार्डन मेघा गंगवार, श्रीदेवी, मोना वर्मा, प्रज्ञा वर्मा, कीर्ति पाण्डेय सहित विद्यालय समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।कार्यक्रम के समापन के बाद प्रशिक्षु आईएएस, मनीषा धार्वे ने विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों के कक्षा कक्ष, आवासीय कक्ष और रसोई घर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, सुश्री धार्वे ने रसोई घर की साफ सफाई और खाने की गुणवत्ता का अवलोकन किया। उन्होंने रसोइयों को उचित दिशा निर्देश दिए और दाल चखकर गुणवत्ता सुनिश्चित की।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *