गोवर्धन क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ तहसील प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। इसी कड़ी में गुरुवार देर रात प्रशासन ने मिट्टी खनन में चल रहे एक डंपर को पकड़ा और आगे की कार्रवाई शुरू की।गुरुवार रात करीब 12 बजे, एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी मय टीम के साथ अवैध खनन विरोधी अभियान के तहत क्षेत्र का दौरा कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि अवैध खनन में लिप्त एक डंफर बसस्टेण्ड गोवर्धन की ओर जा रहा है।सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन ने डंपर को रोकने का प्रयास किया। चालक ने वाहन लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन प्रशासनिक टीम ने पीछा कर सुखधाम गेस्ट हॉउस के पास उसे पकड़ लिया। चालक से खनन संबंधी कागजात मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सका।एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी के निर्देश पर डंपर को जख्त कर लिया गया। खनन में लिप्त वाहन के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तहसील प्रशासन की इन लगातार कार्रवाइयों से अवैध खनन में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।

संवाददाता जितेंद्र ठाकुर आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *