बाराबंकी :आज दिनांक 23.01.2026 को मनीष मेहरोत्रा बनाम उ0प्र0 सरकार, रिलायन्श इन्डस्ट्रीज, मुकेश अम्बानी जी के मामले की सुनवाई जनपद न्यायाधीश महोदय के यहाँ हुई फाइल प्रस्तुत हुई। रिलायन्श इन्डस्ट्रीज की तरफ से उनके वकील ने अपने पक्ष को प्रस्तुत किया मुकेश अम्बानी जी की तरफ से उनकी सेक्रेट्री सावित्री पारिख जी का पावर ऑफ अटार्नी रिलायन्श इन्डस्ट्रीज के वकीलो ने प्रस्तुत किया ।

श्री मनीष मेहरोत्रा की तरफ से वरिष्ट अधिवक्ता रणधीर सिंह सुमन ने मुकेश अम्बानी की तरफ से पेश उनकी सेक्रेट्री सावित्री पारिख जी की पावर ऑफ अटार्नी का विरोध किया, उन्होने अपनी दलील में कहा की आपराधिक मामले में पावर ऑफ अटार्नी दी ही नही जा सकती सिविल मामले में पावर ऑफ अटार्नी दी जा सकती है। रिलायन्श इन्डस्ट्रीज के वकील ने कहा कि अगर पावर ऑफ अटार्नी नही दी जा सकती तो मुकेश अम्बानी पूरे देश में कहा-कहा खडे होंगे।

इस पर रणधीर सिंह सुमन ने कहा कि कोई भी व्यक्ति बाम्बे में बैठ कर अपराध करें और अपने व्यक्ति को पावर ऑफ अटार्नी दे दे इस तरह की कोई भी रूलिंग कानून में नही है मुकेश अम्बानी जी की तरफ से उनके लॉ अफिॅसर उनके हलफनामें को लेकर प्रस्तुत हो सकते है। जनपद न्यायाधीश महोदय ने अगली सुनवाई दिनांक 29 जनवरी 2026 को नियत की है। दिनंाक 29.01.2026 को वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग के साथ कोर्ट में प्रस्तुत होंगे।
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या तेज बहादुर शर्मा।
