बाराबंकी।बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर बरेठी स्थिति महाराणा प्रताप इण्टर कॉलेज के प्रबन्धक योगेंद्र बहादुर सिंह विसेन ने शिक्षा की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की पूजा अर्चना के पश्चात हवन किये। उन्होंने कहा कि यह पर्व विद्यार्थियों के लिए ज्ञान व विद्या के उत्सव के रूप में मनाया जाता है।कार्यक्रम में शिक्षक प्रेम यादव ,मनीष यादव,बलराम सिंह,राहुल देव वर्मा , सुरेंद्र कुमार वर्मा, अंशु यादव,रोशनी सिंह,अराधनायादव, शिवानी वर्मा,नीतू राजपूत, शालू यादव आदि ने पुष्पार्चन करके मनो कामना पूर्ण करने का आशीर्वाद माँगा क्यों कि समाज में जब शिक्षित, सुयोग्य नागरिक होंगे तभी वसुधैव कुटुम्बकम की कल्पना साकार होगी।

इसी क्रम में श्याम बाल विद्या मंदिर तकजीपुर के प्रबंधक संजय यादव ने स्कूल परिवार के साथ मिलकर सुंदर कांड पाठ के पश्चात विधिवत हवन पूजन कर सरस्वती माता की पूजा अर्चना किया। वहीं अँसरा पब्लिक स्कूल खेवली के प्रधानाचार्य अंगद कुमार कश्यप ने अपने पूरे विद्यालय परिवार के साथ मिलकर चौबीस घंटे श्रीराम चरित मानस का अखंड पाठ करने के उपरांत हवन पूजन कर प्रसाद वितरण किया।
विगत वर्षों की भांति देवा ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह यादव द्वारा ढिंढोरा स्थित सी एस कोल्ड स्टोरेज में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर हवन पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।जिसमें तमाम समाजसेवियों के साथ हजारों किसानों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।इसी प्रकार न्यू विकास हाई स्कूल मैनाहार,शिखर शिक्षा निकेतन काजीपुर,प्रतिभा इंटर कालेज भयारा मोड़,प्रतिभा शिक्षा निकेतन नरैनी सहित सभी शिक्षण संस्थानों में मां वीणा वादिनि की पूजा अर्चना की गई।।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या तेज बहादुर शर्मा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *