बिग ब्रेकिंग न्यूज़ गोण्डा एमडी न्यूज ब्यूरो गोंडा -अजीत कुमार यादव राजू वाल्मीकि कोहिनूर प्रचारक( आदि धर्म समाज आधस परिवार गोण्डा उप्र.) ने दिया मांग पत्र गोण्डा- रेल प्रशासन द्वारा जबरन रास्ता बन्द कर दिया गया है जिसको लेकर माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री व रेल महाप्रबंधक व सांसद व विधायक महोदय को एक प्रार्थना मांग पत्र लिखकर बड़गांव ब्रिज समपार संख्या 260 रेलवे क्रासिंग को खुलवाने व पैदल पुल व अंडर पास बनवाने के सम्बन्ध में। खबर उत्तरप्रदेश के गोंडा जिले से है राजू वाल्मीकि कोहिनूर प्रचारक( आदि धर्म समाज आधस परिवार गोण्डा उप्र.) ने हमारे संवाददातासे बताया कि उन्होंने अपने मांग पत्र में बच्चों बुजुर्गों के साथ-साथ क्षेत्र के स्थानीय लोगों को एवं समस्त मानव जाति को अपनी जान हथेली पर लेकर रेलवे लाइन पार करते है।, वर्तमान समय में रेलवे द्वारा अन्य लाइनों का विस्तार हो रहा है जिसके कारण जो बचा हुआ रास्ता था । उसको भी रेलवे क संबंधित अधिकारियों द्वारा बंद कर दिया गया। जिसके कारण स्थानीय लोगों के स्कूल बच्चे , बाजार अन्य जगहों पर आने-जाने में काफी कठिनाइयो व समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, वर्तमान समय में डिग्री कॉलेज ,इंटर कॉलेज ,बस स्टैंड ,जिला अस्पताल व बाजार जाने के लिए लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है,ये ओवरब्रिज गोंडा- बलरामपुर मार्ग को जोड़ता है। वह भी क्षतिग्रस्त है ,और हाल ही में ओवर ब्रिज के ऊपर से ट्रक गिरने के कारण फुटपाथ क्षतिग्रस्त हो गया था।ऐसी स्थिति में बड़गांव,बलवंत पुरवा, इन्द्रापुर, खैरा मंदिर व इमरती विसेन,दत्त नगर सहित अन्य ग्राम सभाओं के लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ता है

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *