हैदरगढ़/ बाराबंकी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से प्राप्त करने और शिक्षा को जन-आंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी क्रम में 24 जनवरी, 2026 को यूपी दिवस के अवसर पर ‘न्याय पंचायत पलिया की शिक्षा चौपाल’ का आयोजन किया उच्च प्राथमिक विद्यालय पलिया में किया गया। इस पहल का उद्देश्य अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन समितियों (SMC), शिक्षकों और स्थानीय जनसमुदाय को निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों से जोड़ते हुए बच्चों की बुनियादी भाषायी और गणितीय दक्षताओं को सुदृढ़ करना है।


चौपाल की शुरुआत माँ सरस्वती जी के पूजन अर्चन से की गई तत्पश्चात मुख्य अतिथि, विशिष्ट जनों, अभिभावकों का स्वागत किया गया। इस चौपाल में शिक्षक संकुल कुलदीप मिश्रा द्वारा चौपाल के उद्देश्य पर चर्चा की गई एवं चौपाल की रूपरेखा पर प्रकाश डाला गया। ए आर पी श्री मदन मोहन वर्मा जी द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी योजना निपुण भारत मिशन पर विस्तार से चर्चा की गई। सरकार द्वारा संचालित ऑपरेशन कायाकल्प पर शिक्षिका श्रीमती प्रियंका कुशवाहा ने वही अध्यापिका श्रीमती प्रीति सिंह द्वारा शिक्षा के महत्व पर बातचीत की गई।
शिक्षक संकुल श्री कुलदीप मिश्रा ने डीबीटी, आई सी टी लैब, स्मार्ट क्लास पर अपनी बात कही तो वही दूसरी ओर शिक्षक संकुल श्री विशाल कुमार शर्मा द्वारा बाल वाटिका, चहक कार्यक्रम, माता उन्मुखीकरण, समर्थ ऐप, शारदा कार्यक्रम के बारे सभी जनसमुदाय को अवगत कराया। इस चौपाल में सभी संकुल विद्यालयों के बालवाटिका, कक्षा 1 व कक्षा 2 के एक – एक निपुण छात्रों को स्टेशनरी किट, कला कॉपी एवं प्रशस्ति पत्र दिया । साथ ही न्याय पंचायत पलिया के प्राथमिक विद्यालय पलिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय पलिया, प्राथमिक विद्यालय सटेहटा, प्राथमिक विद्यालय नीमामऊ, प्राथमिक विद्यालय हरिश्चंद्रपुर के एक-एक 100% उपस्थिति वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया l न्याय पंचायत में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्राथमिक विद्यालय बलीगेरावाँ के शिक्षक श्री विशाल कुमार शर्मा को सम्मानित किया गया l इस चौपाल में नगर पंचायत पलिया के सभासद श्री जयप्रकाश, ए आर पी श्री मदन मोहन वर्मा, नोडल श्री देवेंद्र शुक्ला,शिक्षक संकुल विशाल कुमार शर्मा, शिक्षक संकुल श्री कुलदीप मिश्रा, शिक्षक संकुल श्री सतीश कुमार, श्री शिवेंद्र गुप्ता , श्री दुर्गेश सिंह, वरिष्ठ शिक्षक श्री लक्ष्मीपति शर्मा, श्रीमती नीता जैन, श्रीमती मधु, श्रीमती आत्मिका मिश्रा आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *