एमडी न्यूज ब्यूरों गोंडा-अजीत कुमार यादव

गोण्डा-गोंडा जिलेके थाना खरगूपुर क्षेत्र के एक गांव में जमीन बेचने से इनकार करना एक महिला को भारी पड़ गया। पति ने नशे की हालत में पत्नी पर कुदाल से ताबड़तोड़ हमला कर दिनदहाड़े उसकी निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। नशे की लत ने ली अपने ही पत्नि की जान। इस सनसनीखेज से पूरे गांव मे दहशत का माहौल बना हुआ है।


यह दर्दनाक घटना थाना क्षेत्र खरगूपुर के भोला जोत मजरा भयक पुरवा की है। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे रीता देवी (35) पत्नी बाबूलाल यादव घर में भोजन बना रही थीं। तभी उसका पति बाबूलाल बाहर से आया और पत्नी के नाम दर्ज जमीन को बेचने का दबाव बनाने लगा। पत्नी द्वारा विरोध करने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।


आरोप है कि विवाद के दौरान नशे में धुत बाबूलाल यादव ने पत्नी को जबरन घर से बाहर खींच लिया और पास में रखी कुदाल से उसके सिर पर लगातार वार कर दिए, जिससे मौके पर ही रीता देवी की मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया।
मृतका की बहन मीना देवी ने बताया कि बाबूलाल यादव लंबे समय से नशे का आदी हो गया था और नशे की लत के चलते वह जमीन बेचने पर आमादा रहता था। इसी कारण मृतका के पिता राम सेवक यादव ने लगभग साढ़े पांच बीघा जमीन रीता देवी के नाम बैनामा करा दिया था। इसके बावजूद आरोपी पति ने दबाव बनाकर एक बीघा जमीन पहले ही बिकवा दी थी और शेष जमीन बेचने को लेकर आए दिन विवाद करता रहता था।


घटना की सूचना पर एडिशनल एसपी मनोज रावत, सीओ सिटी आनंद कुमार राय तथा प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने गन्ने के खेतों में कांबिंग अभियान चलाया, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका।
प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। मृतका के पिता राम सेवक यादव की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
मृतका के दो बच्चे — अंकित (17) और मोहिनी (9) हैं। मां की निर्मम हत्या से दोनों बच्चों के सिर से हमेशा के लिए ममता का साया उठ गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *