निचलौल/महराजगंज। दिनांक 24 जनवरी 2026 को सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय टिकुलहिया निचलौल-महाराजगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना के रानी लक्ष्मीबाई इकाई द्वारा महाविद्यालय में मतदाता जागरूपता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


जिसमें महाविद्यालय परिवार के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेविकाओं को कार्यक्रम अधिकारी द्वारा शपथ दिलाया गया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान हमारा अनिवार्य कर्तव्य है। इसका प्रयोग हमें अनिवार्य रूप से करना चाहिए।

इन्होंने छात्राओं से अपील किया कि जिन छात्राओं का नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करावे व ग्रामीण अंचल में रहने वाले लोगों को मतदान हेतु जागरूक करें। कार्यक्रम अधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि आपका मत बहुमूल्य है इसका प्रयोग आप सभी को अनिवार्य रूप से करना चाहिए।


इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी के अलावा डॉ आनन्द कुमार मिश्र मानवेंद्र तिवारी ,तानिया जायसवाल ,सत्येंद्र गुप्ता ,प्रतिभा पाल ,डिंपल पटेल ,साक्षी तिवारी, रुक्मणी श्रीवास्तव ,अहमद रजा
राज किशोर गौतम ,पीयूष पांडे प्रदीप द्विवेदी ,रामकेश चौधरी उमेश प्रजापति ,अमेरिका यादव के साथ समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *