मुनेश कुमार पत्रकार सहसवान बदायूं

(बदायूं) सहसवान-: में राष्ट्रीय बालिका दिवस और मिशन शक्ति अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुजरिया थाना प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह ने बालिकाओं को जागरूकता और सद्मार्ग पर चलने का मंत्र दिया।आरती यादव टी सी यादव इंटर कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह ने बालिकाओं की आत्मरक्षा, सुरक्षा और जागरूकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेटियां दो कुलों का नाम रोशन करती हैं – एक अपने जन्म के परिवार का और दूसरा ससुराल के परिवार का।राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर वे अपने करियर का चुनाव कर सकती हैं।महिला सशक्तिकरण के संबंध में जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। बालिकाओं को किसी भी समस्या के लिए महिला हेल्पडेस्क की मदद लेने की सलाह दी गई।इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक टेकचंद यादव ने भी बालिकाओं को संबोधित किया और उन्हें अच्छी दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय समसपुर बल्लू में भी राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। प्रधानाध्यापक राजन यादव ने बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *