मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या तेज बहादुर शर्मा ।

बाराबंकी।शनिवार को देवा ब्लॉक के ग्राम गुरगुज में स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों और अभिभावकों को जागरूक करने के लिए शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर के किया गया।मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा ही सर्वोपरि है।इसलिए सभी लोगों को चाहिए भले ही अन्य जरूरतें अधूरी रह जाएं परंतु अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा जरूर दिलाएं।इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार गौड़, रति सिंह ,आभा प्रजापति,मधुलिका श्रीवास्तव अनामिका,रीना पटेल, शांभवी राय ,अंजना कुमारी, भावना द्विवेदी, ओम प्रकाश यादव, राजेश श्रीवास्तव, आरपी, अभिषेक नाग, रोहित यादव सहित तमाम अभिभावक एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *