मोहम्मद सलमान
जिला सहायक ब्यूरो चीफ बाराबंकी
बाराबंकी।जनपद बाराबंकी के कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के बेलहरा कस्बे में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पार्टी ने अपना नया कार्यालय खोला। कार्यालय का उद्घाटन पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष सेंट्रल विकास श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विकास श्रीवास्तव ने कहा कि बेलहरा में कार्यालय खुलने से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और आम जनता की समस्याओं को सीधे पार्टी मंच तक पहुँचाया जा सकेगा।
कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव द्वारा AIMIM से गठबंधन न करने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विकास श्रीवास्तव ने कहा,
“अगर कोई पार्टी AIMIM के साथ गठबंधन नहीं करना चाहती है, तो AIMIM अकेले ही चुनाव लड़ने में सक्षम है और इस बार हमारे प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि लगभग 200 सीटों पर हम चुनाव लड़ेंगे ।

प्रदेश महासचिव सेंट्रल खतीब अल्वी ने कहा कि हमको किसी पार्टी के बहकावे में नहीं आना अगर कोई पार्टी हमसे गठबंधन करेगी तो हम तैयार हैं, अगर कोई नहीं आएगा तो हम अकेले चुनाव लड़ने के लिए सक्षम हैं इसीलिए हम बूथ स्तर पर मेहनत कर रहे हैं ।
जिला अध्यक्ष मौलाना मसीउर्रहमान ने कहा हमारी पार्टी इस बार बाराबंकी जनपद की सभी सीटों पर अपना जिला पंचायत प्रत्याशी उतारेगी और आने वाले विधानसभा में जनपद की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे ।

कार्यक्रम में AIMIM के कार्यकर्ता व समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
इसी कार्यक्रम में संगठन विस्तार के तहत 10 वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। नव-नियुक्त वार्ड अध्यक्षों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया तथा नियुक्ति पत्र जिला अध्यक्ष द्वारा सौंपे गए।
कार्यक्रम में जिला सचिव अखिलेश गौतम,कुर्सी विधानसभा अध्यक्ष मेराजुल हसन,मोहम्मद अकीद सिद्दीकी,मोहम्मद आसिफ (नगर अध्यक्ष, बेलहरा) तथा रेहान खान (नगर अध्यक्ष, फतेहपुर) इमरान खान,मोहम्मद इमरान जगतापुर,नूरुद्दीन,सिराज ब्लॉक अध्यक्ष,नदीम खान,सलमान अंसारी,अलीमुद्दीन,गुफरान, काजिम खान,आदि लोग मौजूद रहे।
