बाढ़ग्रस्त गांवों में नाव से पहुंचे विधायक बब्बू भैया, पीड़ितों से मिलकर बंधाया ढांढसएसडीएम को दिए निर्देश – नुकसान का तत्काल सर्वे कर दिलाएं मुआवजा, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

दातागंज-बदायूं, भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने आज प्रशासनिक टीम के साथ क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त गांवों हर्रारामपुर, मौजमपुर, गढ़िया पैगम्बरपुर और नवादा बदन का नाव से पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जलस्तर, बाढ़ की स्थिति और फसलों की बर्बादी का आंकलन किया

तथा पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं।विधायक ने कहा कि संकट के समय जनता के बीच पहुंचना मेरा दायित्व है। मैं और मेरा परिवार लगातार बाढ़ प्रभावित लोगों के संपर्क में हैं और समय-समय पर राहत सामग्री वितरित की जा रही है। चाहे शासन स्तर से हो या तहसील स्तर से, नुकसान की भरपाई का हर संभव प्रयास करूंगा।मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह को विधायक ने निर्देश दिए कि बाढ़ से हुए जन-धन व फसल नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर शासन से आर्थिक सहायता दिलाई जाए,

कहीं दिक्कत आये मुझे अवगत कराये। प्रभावित गांवों में जमा मिट्टी व गंदगी को प्राथमिकता पर हटाया जाए तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय रहें। इस आपदा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। एसडीएम ने हर संभव सहायता व उचित मुआवजे का आश्वासन दिया।इस दौरान भाजपा नेता विजय कुमार सिंह पालू, मंडल महामंत्री *शसंतोष कुमार सिंह, अवनीश कुमार सिंह सहित प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed