MDन्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार
बहुआयामी समाचार
भी नहीं मिला राजकुमार का सुराग, परिजनों की बढ़ी चिंता
महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुरचिहा ग्राम सभा में नहर में गिरकर लापता हुए 17 वर्षीय छात्र राजकुमार पुत्र नागेंद्र शर्मा की तलाश गुरुवार सुबह एक बार फिर शुरू कर
दी गई। छात्र के नहर में गिरने के बाद से ही SDRF, PAC और स्थानीय पुलिस की टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई हैं। बुधवार को भी कई घंटे तक सघन सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन देर शाम तक छात्र का कोई सुराग नहीं मिल सका।
बताया जा रहा है कि
राजकुमार शौच के लिए गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरा। नहर में पानी का बहाव होने के कारण वह लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई और छात्र की तलाश शुरू की गई।
राजकुमार भागीरथी कृषक महाविद्यालय, भागीरथपुर में इंटरमीडिएट का छात्र बताया जा रहा है। परिवार के लिए यह घटना बेहद चिंता का विषय बनी हुई है। घटना के बाद से परिजन लगातार नहर के आसपास मौजूद रहकर बचाव टीमों के अभियान पर नजर बनाए हुए हैं।
बताया गया कि घटना के करीब 16 घंटे बाद SDRF की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद नहर में व्यवस्थित तरीके से सर्च अभियान शुरू किया गया। SDRF के साथ PAC और स्थानीय पुलिस के जवान भी अभियान में जुटे रहे। नहर के अलग-अलग हिस्सों में तलाश की गई, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद छात्र का पता नहीं चल सका।
दूसरे दिन सुबह फिर शुरू हुआ सर्च अभियान
बुधवार शाम अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा था। इसके बाद सुबह दोबारा SDRF, PAC और पुलिस की टीमों ने नहर में तलाश शुरू की। टीमों द्वारा संभावित स्थानों पर सघन तलाशी ली जा रही है। वहीं मौके पर ग्रामीणों की भी भीड़ जुटी हुई है।
परिजनों की बढ़ती जा रही चिंता
दूसरे दिन भी छात्र का पता नहीं चलने से उसके परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। परिवार के लोग राजकुमार के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। वहीं ग्रामीण भी बचाव दल के साथ मिलकर छात्र की तलाश में सहयोग कर रहे हैं।
फिलहाल SDRF, PAC और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सर्च अभियान जारी है। छात्र का पता चलने तक तलाश अभियान जारी रहने की उम्मीद है। प्रशासन और बचाव दल की कार्रवाई पर परिजनों और ग्रामीणों की निगाहें टिकी हुई हैं।


