रिपोर्टर:- विनीत तिवारी
एम डी न्यूज़ (लखीमपुर)


लखीमपुर खीरी।पलिया–निघासन स्टेट हाईवे पर बम्हनपुर गांव के पास गन्ना लदी ट्रॉली से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार सड़क किनारे जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना मझगई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने ट्रॉली और बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *