
उ०प्र० स्वर्णकार संघ के जिला ईकाई व प्रदेश संगठन में नवनियुक्त पदाधिकारीओ का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न।
वाराणसी आज दिनांक 25 जनवरी 2026 दिन रविवार को चन्द्रा चौराहा, वाराणसी स्थित तनिष्क बैंक्वेट हॉल में उ०प्र० स्वर्णकार संघ के जिला ईकाई व प्रदेश संगठन में नवनियुक्त पदाधिकारी जनों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम में अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ 3545 के राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत के साथ शोहरतगढ़ के लोकप्रिय विधायक (अपना दल एस) विनय वर्मा हाटा से भा०ज०पा० के कर्मठ विधायक मोहन वर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि (वाराणसी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) मनीष वर्मा रहे, कार्यक्रम में उ०प्र० के लगभग 40 जिलों से संगठन के अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित हुये, कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोने-चाँदी के बढ़ते किमतों से व्यापार पर पड़ रहे असर तथा दुकानदारों के सुरक्षा के विषय पर लोगों ने चर्चा किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत व संचालन उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश महामंत्री श्री शैलेश वर्मा ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत ने बिहार प्रदशे अध्यक्ष पद पर सीवान के प्रतिष्ठित व्यवसायी सत्यम भारती के नाम की घोषणा किये जिसका उपस्थित लोगों ने समर्थन किया तथा सत्यम भारती को बधाई दिये, वक्ताओं में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वाराणसी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष वर्मा में उपस्थित स्वर्ण व्यवसायियों से अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने व रोज अखबार पढ़ने की आदत डालने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत जी ने कहा पूरे देश के हर जिले से संगठन के लोग अपने प्रशासनिक अधिकारी से मिलकर सुरक्षा के समुचित उपाय पर वार्ता कर हमें सूचित करें, क्योंकि सोने चाँदी का भाव आगामी के दिनों में और बढ़ेगा तथा इस बढ़ रे भाव के कारण सोने चाँदी के व्यापारियों के लुटने, डकैती होने का खतरा बढ़ता जा रहा है। वहीं कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित हुये हाटा (उ०प्र०) के विधायक मोहन वर्मा ने व्यापारियों के संगठित रहने की बात कही तथा बताया वर्तमान समय में देश आन्तरिक व बाह्य शक्तियों से लड़ रहा है जिसमें व्यापारी बन्धुओं का साथ आवश्यक है। आने वाला समय एक स्वर्णिम समय होगा अपने देश का। विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित शोहरतगढ़ से विधायक विनय वर्मा जैसे ही उद्बोधन के लिये आये हॉल में उपस्थित व्यापारी जनों ने खड़े होकर हर हर महादेव के उद्घोष से उनका स्वागत किया तथा देर तक ताली बजाते रहे। श्री विनय वर्मा ने स्वर्ण व्यवसायििों को सोने चाँदी के बढ़ रहे भाव के कारणों को बताया तथा कहा आप भाव बढ़ने व गिरने का इन्तजार कभी न करें। आप जिस भाव में जेवर बेचते है उसी भाव में धातु खरीद कर रख ले, अपना पूरा ध्यान व्यापार को बढ़ाने पर लगाये, क्योंकि आने वाला समय बहुत ही कम्पटीशन भरा रहेगा इसलिये आप अपने को सोशल मीडिया से जोड़ कर रखे तथा फ्राड से भी बचने का सुझाव दिये, उ०प्र० स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ ने संगठन से जुड़े सभी व्यापारियों से आर्थिक रूप से कमजोर व्यापारियों के सहयोग के लिये कहें तथा बत्ताये कि हमें संगठित रहते हुये अपने व्यापार के साथ-साथ सामाजिक कायों में भी समय देना चाहिये खुद को अपने व्यापारी हितों के लिये संघर्ष कर रहे विधायक, मंत्री से भी जुड़े रहना चाहिए। उ०प्र० स्वर्णकार संघ के प्रदेश महामंत्री शैलेश वर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यापारियों से कहा आप सरकार द्वारा बनाये गये व्यापारी हितों के सभी नीतियों से अवगत हों तथा उसका लाभ उठाये तथा किसी प्रकार का सुझाव हो तो आप हमें अवगत कराये ताकि हम आपकी कुछ दिनों में शोहरतगढ़ के विधायक माननीय विनय वर्मा के नेतृत्व में एक डेलीगेशन लेकर उ०प्र० के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर सरार्फा व्यवसायी के सुरक्षार्थ शस्त्र लाइसेन्स देने के साथ-साथ कई माँगों को रखेंगे, जिसमें सरार्फा व्यवसायियों द्वारा पुराने जेवरों के खरीद के सरलीकरण पर भी वार्ता होगी। उ०प्र० स्वर्णकार संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित सोनी ने उपस्थित व्यापारियों से कहा कि आप व्यापारी जन अपनी समस्याओं के निराकरण व स्वर्णिम भविष्य के लिये राजनीति में भागीदारी करें, तथा प्रदेश में अपने विधायक की संख्या बढ़ाये जिसके लिये सरकार की हर नीतियों पर बारीकि से नजर रखना होगा तथा नीति निर्धारण में सरकार से व्यापारियों की भागीदारी की मांग किये। बैठक में अशोक सूरी , शिवकरण जानू , सत्यनारायण सेठ . शैलेश वर्मा, अमित सोनी, गणेश सोनी, अभय प्रकाश सोनी, धनंजय सोनी, स्नेह सोनी, संजीव अग्रवाल, शिवाजी वर्मा, अरूण अग्रवाल, राजेश सेठ, ज्योति वर्मा, सुष्मिता सेठ, सरिता वर्मा, जनार्दन सेठ, निरंजन सेठ, पवन मिश्रा, जगजीत सिंह, भुवन नारायण सिंह, घनश्याम सेठ, शिव सेठ, मंजीत सिंह, बंशीधर सेठ, गोपाल, अनूप जायसवाल, दिलीप सेठ, शंकर बोस, हरीश इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
