एम डी न्यूज़ बरेलीबरेली में पद से इस्तीफा देने और निलंबन होने के तीसरे दिन बुधवार को सुबह ही जिला प्रशासन ने सिटी मजिस्ट्रेट के आवास पर नोटिस चस्पा कर दिया है। अलंकार अग्निहोत्री अभी अपने सरकारी आवास में ही है। उनके समर्थक लगभग पूरी रात आवास के सामने दामोदर पार्क में डेरा जमा रहे और निगरानी भी करते रहे। समर्थकों को अलंकार अग्निहोत्री को कहीं गोपनीय स्थान पर ले जाए जाने का अंदेशा था। हालांकि, अलंकार के साथ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और अभी भी अपने आवास पर ही हैं। उनके समर्थक आवास के आसपास मौजूद हैं। भारी पुलिस बल भी तैनात है। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट आवास के गेट पर एडीएम सिटी सौरभ दुबे पहुंचे। निलंबन के बाद अलंकार अग्निहोत्री काफी आक्रमक दिखे, सुबह उन्हें उनके आवास पर समर्थकों के साथ हाउस अरेस्ट कर लिया गया । वह आवास पर समर्थकों के साथ बैठक नहीं कर पाए। 11.00 बजे आवास के पहले गेट पर ताला लगा देख सिटी मजिस्ट्रेट मुख्य गेट की ओर बढ़े। वहां भी पुलिसकर्मियों का पहरा था। हालांकि पुलिस ने उन्हें देखकर गेट खोल दिया और वह समर्थकों संग सीधे कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां गेट बंद कर दिया गया। इस पर वह जमीन पर धरने पर बैठ गए। समर्थकों संग सड़क से कलक्ट्रेट तक उनका हल्ला बोल लगभग पांच घंटे चला। फिर वह शाम को कलक्ट्रेट से निकलकर अपने सरकारी आवास चले गए, जहां उन्हें फिर से हाउस अरेस्ट कर लिया गया। वहीं जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अपर उप जिलाधिकारी सदर राम जनम यादव को सिटी मजिस्ट्रेट का चार्ज दिया है।रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।



