एम डी न्यूज़ बरेली निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को बुधवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बरेली के एडीएम कंपाउंड से बाहर निकाला गया. प्रशासन उन्हें शामली या कानपुर ले जाने की तैयारी में है, हालांकि एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने गंतव्य स्थान को गुप्त रखा है। इस निष्कासन के दौरान हिंदू संगठनों के समर्थकों ने पुलिस की गाड़ियों के आगे लेटकर विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस ने जब समर्थकों को खदेड़ा, तो तीखी झड़प हो गई और प्रदर्शनकारियों ने एक इंस्पेक्टर के साथ हाथापाई कर उनकी वर्दी नोचने का प्रयास किया। इस बीच अलंकार अग्निहोत्री ने गाड़ी के भीतर से जीत का सिंबल दिखाया.निलंबित अधिकारी को ले जाते समय माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और आक्रामक समर्थकों के बीच जमकर गाली-गलौज और हाथापाई हुई। रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *