*बहुआयामी समाचार से प्रयागराज से दीपक कुमार की खास खबर।गरीबों, असहाय और मजदूरों की कोचिंग में हुआ वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम।* प्रयागराज के तहसील हंडिया के यासीनपुर ग्राम सभा में एम एंड ए (M&A) कोचिंग क्लासेस यासीनपुर में वार्षिक उत्सव 27 जनवरी 2026 दिन मंगलवार को मनाया गया। कोचिंग में वार्षिक उत्सव हर वर्ष मनाया जाता है। कोचिंग का संचालन रोशन लाल (बहुआयामी समाचार के पत्रकार) तथा विनय कुमार पटेल द्वारा संचालित किया जाता है।वार्षिक उत्सव के दौरान कोचिंग में पढ़ रहे छात्र – छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम गांव के वरिष्ठ जन की मौजूदगी में सकुशल संपन्न हुआ ।आप सभी को बताते चलें कि इस कोचिंग में गरीब ,असहाय, मजदूर के बच्चों को शिक्षण कार्य कराया जाता है इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रवक्ता श्री मिश्रीलाल पटेल द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे ग्राम प्रधान जटाधारी उर्फ़ चैतू ,संत लाल पटेल, संगम लाल पटेल ,जिला पंचायत सदस्य अशोक कुमार केसरवानी, पुन्नीलाल वर्मा (पूर्व अध्यापक),राम सुचित भारतीय एवं अभिभावक गण तथा ग्रामीण लोग मौजूद रहें।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *