अनिल यादव मवई अयोध्या एम डी न्यूज चैनल श्याम कला छेदीलाल बाल विकास ब्लिक स्कूल, सुल्तानपुर में 77वें गणतंत्र दिवस को पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया। तिरंगा के रंग केसरिया, सफेद और हरे रंग से सजा स्कूल प्रांगण एक आकर्षण का केंद्र रहा|विद्यालय के प्रबंधक श्याम कला प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार, अध्यापक पवन कुमार,अनूप कुमार, रोशन लाल यादव, समाजसेवी आलोक चंद्र यादव ,राम प्रेस यादव, राम सुचित राजपूत लोधी, तिर मोहन कोटेदार, सोनू भारती , आदि लोग इस अवसर पर संदेश के माध्यम से बच्चो और अध्यापको को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए उन्हे देश की उन्नति के लिए हर क्षण तैयार रहने को कहा।इस पुण्य पर्व के अवसर पर प्रातःकाल हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभात फेरी निकाली गई ।कार्यक्रम की अगली श्रंखला में स्कूल की प्रधानाचार्या प्रदीप कुमार ने पूर्ण सम्मानित भाव के साथ राष्ट्रीय ध्वज- तिरंगा फहराया | सभी के द्वारा राष्ट्रगान गाया गया तथा भारत माता की जय, जय जवान- जय किसान, वंदे मातरम् आदि नारों का उद्घोष किया गया | पूरा वातावरण देशभक्ति के रंगों से रंगा हुआ नजर आया| तत्पश्चात विद्यालय परिसर में बच्चो द्वारा देश भक्ती का सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया बच्चो का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार धीमान के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *