जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा प्रत्येक प्रकरण के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं तत्परता के साथ कार्य किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को समयबद्ध न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता हो।जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस-जन संवाद को सुदृढ़ करने एवं जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान की दिशा में यह पहल सराहनीय मानी जा रही है।MD NEWS बहुआयामी समाचार चैनलजिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले), बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर

