*पत्रकार – श्रवण तिवारी ( MD न्यूज़ बहुआयामी समाचार) ।* *अटरिया सीतापुर।* अटरिया क्षेत्र के भगवतीपुर पुलिस चौकी के समीप स्थिति चैनपुर मजरा शिवरा गांव में खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षो के बीच विवाद हो गया।सोमवार की देर शाम हवाई फायरिंग करने की सूचना से हड़कंप मच गया।बताते चले की चैनपुर गांव के निवासी काशी पुत्र मक्का और दूसरे पक्ष के संदीप कुमार पूत्र मनोहर के बीच सुबह खेत में पानी लगाने के दौरान संदीप के खेत में पानी पहुंचने से नुकशान को लेकर दोनो पक्ष आमने सामने आ गये, जहाँ देखते हि देखते मारपीट शुरू हो गयी।सूचना मिलने पर अटरिया पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी।थाना अटरिया अपराध निरीक्षक दिनेश कुमार यादव ने बताया की चैनपुर मामले में कोई हताहत नहीं हुआ।आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है। *पत्रकार – श्रवण तिवारी*

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *