*अनिल यादव मवई अयोध्या एम डी न्यूज़ चैनल* बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड, यूनिट – रौजागांव , जिला अयोध्या द्वारा वर्तमान पेराई सत्र 2025 -26 तक क्रय किए गए गन्ने का गन्ना मूल्य दिनांक 27-01-2026 को कर दिया गया है तथा किसानों का गन्ना मूल्य किसानों के संबंधित बैंक खाते में भेज दिया गया है। चीनी मिल द्वारा वर्तमान पेराई सत्र में त्वारित गन्ना मूल्य भुगतान की योजना की जा रही है चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक सुधीर कुमार ने कृषको से अनुरोध किया है कि जिस क्षेत्र में प्रजाति को. 0238 में रेडरॉट का प्रकोप आ गया है उस क्षेत्र के किसान भाई अपने संबंधित मिल स्टाफ़ से मिल कर गन्ना बीज नर्सरी से को. 0118 गन्ना प्रजाति, को. 15023 गन्ना एवं को॰लख० 14201ओर को०शाo 13235 प्रजाति का बीज बसंत कालीन में गन्ना बुवाई करें, साथ ही अपने बीज की व्यवस्था अवश्य कर ले जिन खेतों में रेडरॉट का प्रकोप है उस खेत में पेड़ी गन्ना ना लें तथा उसमें फसल चक्र अपनाएं। इसी क्रम मे आगे बढ़ते हुए मुख्य महाप्रबंधक सुधीर कुमार ने किसानों से अपील की वे मिल को साफ-सुथरा, जड़, मिट्टी, अगोला, पत्ती व हरा जूना रहित गन्ना ही आपूर्ति करें।इस मौके पर हरदयाल सिंह, उप महाप्रबंधक (गन्ना) ने किसानों से अपील की है कि किसान भाई पर्ची का S.M.S. आने के बाद ही गन्ने की कटाई करें तथा अपना बेसिक कोटा बनाने हेतु अपनी ही पर्ची पर गन्ने की आपूर्ति करे, जिससे आगामी वर्ष में गन्ना आपूर्ति में कठिनाई का सामना न करना पड़े। साथ ही किसान भाई अपने मोबाइल इनबॉक्स समय-समय पर खाली किया करे जिससे उन्हें गन्ने की पर्ची, भुगतान आदि के S.M.S. प्राप्त हो सके तथा *उप महाप्रबंधक (गन्ना)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed