थाना रामराज पुलिस टीम ने पत्नी से झगड़ा व मारपीट करने वाले पति को किया गिरफ्तार।

एम, डी, न्यूज़, चैनल। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद, की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर, थाना रामराज।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के एंवम क्षेत्राधिकारी जानसठ रूपाली राय चौधरी, व थाना रामराज प्रभारी रवेन्द्र सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 28.01.2026, को अवेदिका रूपा पत्नी अर्जुन निवासी मोहल्ला नई बस्ती समान उर्फ रामराज थाना रामराज मुजफ्फरनगर ने अपने पति अर्जुन के खिलाफ थाना रामराज को एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मेरा पति अर्जुन मेरे साथ आए दिन झगड़ा व मारपीट करता रहता है। और घर खर्च के लिए पैसे भी नहीं देता है। थाना रामराज पुलिस टीम उप निरीक्षक जयसिंह नागर ,व मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम महिला कांस्टेबल निशा, व महिला कांस्टेबल अंजू ,ने अवेदिका के पति अर्जुन पुत्र बाबू निवासी नई बस्ती समान रामराज थाना रामराज मुजफ्फरनगर को उसके मकान से गिरफ्तार किया गया है। थाना रामराज पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed