एम,डी,न्यूज़, चैनल। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद, की रिपोर्ट। मुजफ्फरनगर, थाना मीरापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा, व जानसठ क्षेत्र अधिकारी रूपाली राय चौधरी, एवं मीरापुर थाना प्रभारी राजीव शर्मा के कुशल नेतृत्व में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 29.01.2026 को थाना मीरापुर टीम उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह, उप निरीक्षक वीरेश कुमार ,कांस्टेबल सनी कुमार, कांस्टेबल जहीरूद्दीन, व कांस्टेबल अमित कुमार, ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को टयुबवैल के पास जमालपुर बांगर मीरापुर मार्ग से 01,तमंचा 12 बोर 01,जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना नाम आबाद पुत्र शमशेर निवासी ग्राम सिकंदरपुर थाना मीरापुर मुजफ्फरनगर बताया। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अभियुक्त खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *