डिजिटल, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में निभा रहे जिम्मेदारी* रिपोर्ट:_उप तहसील प्रभारी मोहम्मद आदिल धामपुर/बिजनौर। पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते पाँच वर्षों से निरंतर सक्रिय, निर्भीक और शासन-प्रशासन से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले कस्बा स्योहारा, जनपद बिजनौर निवासी युवा पत्रकार मौहम्मद फ़ैज़ान खान के लिए यह सफर बेमिसाल साबित हुआ है। फैजान खान शैक्षणिक रूप से भी सशक्त हैं। वे पोस्ट ग्रेजुएट होने के साथ-साथ जर्नलिज़्म मास कम्युनिकेशन की उपाधि भी हासिल कर चुके हैं।अपनी मेहनत, ईमानदारी और निष्पक्ष लेखनी के बल पर मौहम्मद फ़ैज़ान ने न केवल पाठकों का भरोसा जीता है, बल्कि विभिन्न सामाजिक, पत्रकारिता एवं सांस्कृतिक मंचों पर उन्हें कई बार सम्मानित भी किया गया है। मौहम्मद फ़ैज़ान खान ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत जमीनी रिपोर्टिंग से की ओर कड़ी मेहनत करते हुए धामपुर तहसील प्रभारी बने उसके बाद उप जिला प्रभारी का पद संभालते हुए आज ऊंचे शिखर पर अपने कार्य को अंजाम दे रहे है। उन्होंने ग्रामीण समस्याओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, सामाजिक कुरीतियों, अल्पसंख्यक मुद्दों तथा प्रशासनिक लापरवाहियों को प्रमुखता से उजागर किया। उनकी कई खबरों का प्रभाव संबंधित विभागों तक पहुँचा, जिसके बाद समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए गए। पिछले पाँच वर्षों में मौहम्मद फ़ैज़ान खान को श्रेष्ठ युवा पत्रकार सम्मान, जनसेवा पत्रकारिता सम्मान, निर्भीक पत्रकार पुरस्कार सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाज़ा गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों, पत्रकार यूनियनों और शैक्षणिक संस्थानों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में उन्हें सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान की सराहना की गई। सम्मान समारोहों के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मौहम्मद फ़ैज़ान खान आज के उन गिने-चुने युवा पत्रकारों में शामिल हैं, जो बिना किसी दबाव और पक्षपात के सच्चाई को सामने लाने का साहस रखते हैं और अपनी लेखनी से खबरों को उजागर करके शासन प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते है। ऐसे पत्रकार समाज और लोकतंत्र की रीढ़ होते हैं।सम्मान मिलने पर मौहम्मद फ़ैज़ान खान ने कहा, “ये सभी सम्मान मेरे लिए प्रेरणा हैं। मैं इन्हें अपनी जिम्मेदारी मानता हूँ। आगे भी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पत्रकारिता करता रहूँगा और आम जनता की आवाज़ बनकर कार्य करता रहूँगा।” उन्होंने अपने वरिष्ठ पत्रकारों, गुरुओं और समाचार संपादकों के प्रति आभार भी व्यक्त किया। प्रेस मीडिया से जुड़े पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों ने मौहम्मद फ़ैज़ान खान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे डिजिटल मीडिया, प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तीनों क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। आज मौहम्मद फ़ैज़ान खान की पहचान एक जिम्मेदार, संवेदनशील और बेखौफ पत्रकार के रूप में स्थापित हो चुकी है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पाँच वर्षों का यह सफर न केवल उपलब्धियों से भरा रहा है, बल्कि आने वाली युवा पीढ़ी के पत्रकारों के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बन गया है। सभी वरिष्ट पत्रकारों, पदाधिकारियों, अधिकारियों, समाजसेवियों आदि ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए दुआओं से नवाजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *