एम, डी, न्यूज़, चैनल। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद, की रिपोर्ट।
मुजफ्फरनगर, थाना जानसठ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के व क्षेत्राधिकारी जानसठ रूपाली राव एंव थाना प्रभारी जानसठ विनोद कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व मे आज दिनांक 29.01.2026 को थाना जानसठ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना जानसठ पर मुकदमे के मामले में वांछित तथा ईनाम घोषित अभियुक्त ग्राम गढी-नया गांव मार्ग पर स्थित एक सरकारी ट्यूबवैल पर मौजूद है।

सूचना पर पुलिस टीम मुखबिर के बताये गये स्थान पर पहुंची। पुलिस को देखकर अभियुक्त भागने लगा ओर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए ईंख के खेतों में भागने लगा। अभियुक्त द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल- बाल बची। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की घेराबन्दी की गयी तथा आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। अभियुक्त पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नही हुआ। तो पुलिस टीम ने फायरिंग रेंज में घुसकर जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें एक अभियुक्त घायल हो गया। थाना जानसठ पुलिस द्वारा अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया ।

थाना जानसठ पुलिस द्वारा घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा पुछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना नाम विकास उर्फ अटरिया पुत्र तिरमल निवासी ग्राम योगेन्द्रनगर थाना भोपा, मुजफ्फरनगर बताया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 01 जिन्दा व खोखा कारतूस 315 बोर व 3320/- रुपये नगद बरामद किये गए। थाना जानसठ पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
