अयोध्या।गौमाता की सेवा और संरक्षण के संकल्प के साथ निकली पदयात्रा आज अपने 25वें दिन अयोध्या जिले के रुदौली क्षेत्र अंतर्गत पूरे शाह लाल मियाँ का पुरवा चौराहा पहुँची। यह पदयात्रा हरियाणा के बबल, पानीपत से शुरू होकर मुख्यमंत्री आवास गोरखपुर तक पैदल की जा रही है।इस पदयात्रा का नेतृत्व अजीत कर रहे हैं, जो पैदल चल रहे हैं, जबकि प्रियंका ट्रैक्टर के माध्यम से यात्रा का समर्थन कर रही हैं।

यह यात्रा अब पूरे क्षेत्र में एक नई जागरूकता और ऊर्जा भर चुकी है।अजीत और प्रियंका का मुख्य संदेश है कि ‘हर गाँव में एक गौशाला होनी चाहिए, ताकि निराश्रित गौवंश को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिल सके।’ इस मुहिम से जुड़ने का संकल्प कई लोग ले रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले कभी ऐसी पदयात्रा नहीं देखी, जो सेवा, संस्कार और समाजहित को केंद्र में रखती हो। यह पदयात्रा अब केवल दो व्यक्तियों की नहीं, बल्कि एक जन-आंदोलन का रूप ले चुकी है।
गौसेवा के इस उद्देश्य ने युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं सभी को एक सूत्र में बाँध दिया है। अयोध्या की धरती से उठा यह संदेश अब पूरे देश में फैल रहा है, जिसमें हर गाँव में गौशाला और हर गौमाता को संरक्षण देने की बात कही जा रही है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *