संवाददाता जे पी सिंह बहुआयामी समाचार एम डी न्यूज़ अलीगढ जनपद अलीगढ के कश्बा इगलास में ACMO अलीगढ द्वारा हाथरस रोड पर खुले फर्जी डॉ अशोक क्लींनिक मेडू वाले को सीज किया गया कार्यवाही तो सकुशल की गयी लेकिन मीडिया द्वारा पूछने पर ACMO साहब नजर अंदाज करते हुए निकल गए अब क्या अशोक क्लिनिक पुनः खुलेगा या फिर रहेगा बंद शिकायत करता का कहना हे हर बार की तरह ये मुद्दा फिर से दबा दिया जाएगा और फिर धड़ल्ले से चलेगा अशोक क्लिनिक व संजय पेथोलोजी लेब क्यों फर्जी डा बनकर की जा रही हे मरीजो के साथ खिलबाड़. नहीं दिखा पाए डॉ अशोक कोई भी दस्तावेज ACMO की कार्यवाही के कुछ देर बाद ही पुनः क्लींनिक में सुरु हुआ इलाज आखिर क्यों सुनिए पूरी कहानी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अलीगढ़ संदेह के घेरे में, मानवाधिकार आयोग ने दिया था बड़ा नोटिस अलीगढ़ सी एम ओ कार्यालय अक्सर चर्चाओं का केन्द्र बना रहता है। कभी फर्जी डिग्री का मामला तूल पकड़ता है तो कभी एक बाबू का रिश्वत लेते हुए न्यूज चैनल पर वीडिओ वायरल होता है। यह विभाग अक्सर झोलाछाप और फर्जी लैब संचालकों पर विशेष मेहरबान रहता है। इसी विभाग का एक और प्रकरण सामने आया है जिसमें हाथरस निवासी मनोज कुमार शर्मा ने हाथरस रोड स्थित अशोक क्लीनिक जो कि पहले अशोक चिकित्सालय के नाम से जाना जाता था तथा संजय पैथ लैब के खिलाफ अनेक बार जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गयी थी किन्तु विभागीय अधिकारियों द्वारा इनको लगातार संरक्षण मिलता रहा, जिसके कारण झोलाछाप डॉ फलते फूलते रहे। जनसुनवाई पोर्टल सी एम ओ कार्यालय अलीगढ़ के लिए कमाई का जरिया बन गया है। जब सी एम ओ कार्यालय ने इस मामले पर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई तो मानवाधिकार आयोग में इस मामले की शिकायत कराई गई। मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक, अलीगढ़ तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अलीगढ़ से रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया। सी एम ओ, अलीगढ़ ने किसी भी तरह का सकुशल जबाब नहीं दिया। वहीं मानवाधिकार आयोग ने गंभीरता दिखाते हुए अधिनियम 1993 की धारा 13(1) के तहत अपनी शक्ति का प्रयोग करते हुए रजिस्ट्री को निर्देश दिया कि वह मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अलीगढ़ को सशर्त सम्मन जारी करे ताकि वह दिनांक 10/02/2026 को सुवह ग्यारह बजे दिल्ली स्थित आयोग के समक्ष व्यक्तिगत रुप से उपस्थित हों और मानवाधिकार आयोग के आदेश के अनुपालन का प्रमाण प्रस्तुत करें सुनिए शिकायत करता की आवाज़ देखते रहिये! इगलास अलीगढ़ फर्जीडॉक्टर AshokClinic SanjayPathology ACMOAligarh CMOAligarh HealthScam झोलाछापडॉक्टर UPNews BreakingNews MDNews

